:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

अमेरिका में डकैती के दौरान भारतीय नागरिक की गोली गोली लगने से मौत #USA #Indian #IndianInUSA #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



अमेरिका के टेक्सास राज्य के एक दुकान में डकैती के दौरान 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दसारी गोपीकृष्ण के रूप में की गयी है और वह आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था।

Read More - ऐसा रेल हादसा जिसमे बोगियां काटकर निकनी पड़ी लाशें, बिखरे पड़े थे शरीर के टुकड़े, 281 लाशें पटरियों पर

घटना 21 जून, अर्कासस की है

यह घटना 21 जून को डलास के प्लीजेंट ग्रोव में एक दुकान पर हुई। रविवार को योग दिवस कार्यक्रम के लिए डलास में मौजूद महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने पीटीआई को बताया कि यह घटना अर्कांसस में हुई गोलीबारी से संबंधित नहीं है, जैसा कि विभिन्न स्रोतों द्वारा पहले बताया गया था।

परिवार के प्रति संवेदना

गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, हम टेक्सास के डलास के प्लीजेंट ग्रोव में डकैती के दौरान गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक दसारी गोपीकृष्ण की मौत के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।

शव को भारत लाया गया

भारतीय संगठनों के सहयोग से वाणिज्य दूतावास पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद गोपीकृष्ण के शव को भारत वापस भेजने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

गोली लगने के बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई थी मौत

डकैती के दौरान गोपीकृष्ण को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->