:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

मैंने आज तक मोदी जैसा पीएम नहीं देखा ; मनमोहन सिंह, अग्निवीर योजना पर भी खुल कर बोले #ExitPoll #loksabhaelaction2024 #ModiJarooriHai2024 #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए पंजाब के लोगों को पत्र लिखकर वोट देने की अपील की है। उन्होंने इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर चुनाव प्रचार के दौरान ‘घृणास्पद भाषण’ देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराने का आरोप लगाया।

Read More - हाई कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि संबंधित याचिकाओं पर बहस पूरी होने पर फैसला किया सुरक्षित

मनमोहन सिंह की पंजाब से अपील

1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील करते हुए मनमोहन ने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश का विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर सकती है, जहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जाएगी।

अग्निवीर योजना पर भी साधा निशाना

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सेना के लिए गलत तरीके से अग्निवीर योजना को बनाने और थोपने के लिए भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। पंजाब के मतदाताओं को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि भाजपा सोचती है कि देशभक्ति, बहादुरी और सेवा का मूल्य केवल चार साल है। यह उनके नकली राष्ट्रवाद को दर्शाता है।

मोदी पर किया सीधा वार

मोदी पर हमला करते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि मैं इस चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक चर्चाओं पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। मोदी ने सबसे ज्यादा नफरत भरे भाषण दिए हैं, जो पूरी तरह से विभाजनकारी हैं। मोदी जी सार्वजनिक चर्चाओं की गरिमा को कम करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और इस तरह प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को भी कम किया है।

मैन आज तक ऐसा PM नही देखा ; मनमोहन सिंह

मनमोहन सिहं ने कहा कि मैंने आजतक इससे पहले कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो समाज के किसी खास वर्ग या विपक्ष को निशाना बनाने के लिए इतने नफरत भरे, असंसदीय और असभ्य शब्दों का इस्तेमाल करता हो।


मनमोहन ने इसी के साथ कहा कि पीएम मोदी ने मेरे नाम पर कुछ झूठे बयान भी दिए हैं। मैंने अपने जीवन में कभी भी एक समुदाय को दूसरे से अलग नहीं किया है। यह सिर्फ भाजपा का कॉपीराइट है। मोदी ने मनमोहन सिंह पर यह कहने का आरोप लगाया था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->