:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

धर्म परिवर्तन के बाद गैंगरेप, फिर नाबालिक को ट्रैन के आगे फेंका, दो हिस्सों में मिले शरीर के टूकड़े #lovejihad #hinduism #hindu #sanatandharma #secularism #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम लड़के ने नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने के बाद चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। इस हादसे में लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर ही नाबालिग लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी हुई। इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया है।

Read More - BJP नेता ने डलवाया अपने नाबालिक बेटे से वोट, खुद किया वीडियो वायरल

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और मृतक लड़की दोनों अलग-अलग समुदाय से आते हैं। ऐसे में घटना के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआईर में पीड़ित पक्ष ने लिखा है कि थाना फतेहगंज की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को फरियाद हुसैन नाम का लड़का पिछले 7 महीने से परेशान कर रहा था। इससे वह डरी सहमी रहती थी। फरियाद ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।   FIR के मुताबिक, 8 मई को उनकी बेटी क्षेत्र के एक कॉलेज में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए गई थी तभी उनकी बेटी को रास्ते में ही आरोपी फरियाद ने जबरन बाइक पर बैठा लिया। फिर सुनसान जगह ले जाकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे ट्रेन के आगे धकेल दिया। ट्रेन की चपेट में आने से बेटी की कटकर मौत हो गई।

गैंगरेप के बाद हत्या को दिया अंजाम


आरोप है कि फ़रियाद लड़की को बहगुल नदी के पुल पर ले गया था, जहां उसने गैंगरेप के बाद लड़की को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आने से लड़की के शरीर के दो टुकड़े हो गए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साया हिन्दू संघठन

इस घटना के सामने आने के बाद हिंदू संगठन के लोग भी थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपी को थाना फतेहगंज पूर्वी से गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में दर्ज हुआ मुकदमा

हैरानी की बात ये रही कि हादसे के बाद बरेली पुलिस और शाहजहांपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. जिस वजह से कानूनी प्रक्रिया में देरी हुई। बाद में किशोरी के शव को शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया और मुकदमा बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी में दर्ज हुआ।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->