:
Breaking News

1. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

2. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

3. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

4. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

5. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

6. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

7. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

8. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

9. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

शादी से मना करने पर गैंगरेप, तलवार से हाथों की उंगलियां काटीं, राजस्थान से दिल दहला देने वाली घटना #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



राजस्थान के बांसवाड़ा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के साथ गैंगरेप किया गया, फिर उसके हाथों की दो उंगलियां और एक अंगूठा तलवार से काट दिया गया। हमलावर शख्स लड़की पर शादी का प्रेशर बना रहा था लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की पर हमला कर दिया।

Read More - 'व्यावसायिक कारण': दुर्लभ दुष्प्रभावों की रिपोर्ट के कुछ सप्ताह बाद एस्ट्राजेनेका ने कोविड वैक्सीन वापस ले ली

लड़की के साथ बर्बरता

बांसवाड़ा जिले में सेकंड ईयर की छात्रा से गैंगरेप के बाद उसे जान से मारने की कोशिश की गई है। रेप के बाद दरिंदों ने तलवार से उसके हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा भी काटकर अलग कर दिया। आरोपी स्टूडेंट पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने दोस्त के साथ हमला कर दिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है। दोनों आरोपियों ने छात्रा के घर से 200 मीटर की दूरी पर रात के अंधेरे में उससे गैंगरेप किया और उसके हाथ और मुंह पर तलवार से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई और मां मौके की तरफ दौड़े। बेटी खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा कटे हुए थे। गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में पूछा तो पीड़िता ने आरोपी युवकों के नाम बताए हैं।

मुख्य आरोपी

कालू नाम का शख्स लड़की पर शादी के लिए प्रेशर बना रहा था। लड़की ने इनकार किया तो गैंगरेप कर मर्डर की कोशिश की। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि वो घर से 300 मीटर दूर है। इस पर तत्काल टीम वहां पहुंची और कालू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पीड़िता से 5 साल पुरानी पहचान थी, वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजन पीड़िता की सगाई दूसरी जगह कर रहे थे, इससे आरोपी नाराज था। पीड़िता भी युवक के खिलाफ चली गई थी। इसलिए आरोपी ने उसके साथ ज्यादती के साथ हत्या करने की साजिश रची।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->