:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

70 करोड़ कीमत की गेहूं की फसल आग लगने से हुई खाक, नेता से लेकर अधिकारी तक सब चुनाव में व्यस्त #system #farmer #agriculture #farming #fire #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #eci #KFY #KHABARFORYOU #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



गोरखपुर-बस्ती मंडल में तेज हवाओं के चलते गेहूं की खड़ी फसल जलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक गांव में आग की लपटों पर किसान किसी तरह काबू करते हैं तो दूसरे गांव में आग का तांडव शुरू हो जाता है। सरकारी आकड़ों का ही गौर करें तो दोनों मंडलों में 5626 हेक्टेयर गेहूं की फसल आग में खाक हो चुकी है। ये गेहूं यदि किसान क्रय केन्द्रों पर बिक्री करता तो उसकी जेब में करीब 70 करोड़ रुपये आते।

Read More - PM मोदी अगले 6 साल तक नही लड़ पाएंगे चुनाव ? दिल्ली HC में होगी अयोग्य घोषित करने पर सुनवाई

किसानों को बड़ा नुकसान

गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में पछुआ हवा संग आग की लपटें दोनों मंडलों में 5626.253 हेक्टेयर गेहूं की फसल खाक में कर गयी गईं, जिससे 8025 किसान प्रभावित हुए हैं। अधिकारी किसानों को मुआवजा देने की बात तो कर रहे हैं लेकिन किसी को मिला नहीं है। फसल बीमा में झोल बता कर बीमा कंपनियां भी किसानों को दौड़ा रही हैं। फसल जलने से हजारों किसान दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। कई किसानों की बेटियों की शादी से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो गई है। प्रगतिशील किसान रामदेव पांडेय का कहना है कि इस बार फसल अच्छी हुई थी। एक हेक्टेयर में 50 से लेकर 60 कुंतल गेहूं का उत्पादन हुआ है। मुआवजे को लेकर सिर्फ बातें हो रही हैं। अधिकारी से लेकर नेता तक चुनाव में व्यस्त हैं। कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आग लगने का कारण

चटख धूप और पछुआ हवाओं से गेहूं की डंठल और बालिया पूरी तरह से पक गईं। इस दौरान कंबाइन मशीन, भूसा बनाने वाली मशीन, ट्रैक्टर- ट्रॉली की चिंगारी सहित अन्य कारणों से गेहूं के फसलों में खूब आग लगी।

इन इलाकों में भारी नुकसान

गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर जिलों में कुल 8025 किसानों की करीब 5626.25 हेक्टेयर फसल जल गई। इनमें सबसे कम नुकसान बस्ती, गोरखपुर और कुशीनगर जिलों में हुआ है। जबकि देवरिया में सर्वाधिक क्षति सामने आई है।

इतना हुआ नुकसान

देवरिया 4534 हेक्टेयर

सिद्धार्थनगर 618.432 हेक्टेयर

महराजगंज 206.312 हेक्टेयर

संतकबीरनगर 94.943 हेक्टेयर

गोरखपुर 63.11 हेक्टेयर

बस्ती 60.29 हेक्टेयर

कुशीनगर 49.166 हेक्टेयर

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->