:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

5 महीने के बच्चे की हत्या, UP की क्रूर माँ की दिल दहला देने वाली घटना, माँ ने किया बची का कत्ल #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां इतनी क्रूर बन गई कि उसने अपने 5 महीने के बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने घर में लगी पानी की टंकी में मासूम को डुबोकर मार डाला, जब तक उसकी सांसे नहीं थम गईं, तब तक वो बच्चे को पानी में डुबोए रखी। इस घटना के बाद अब हर कोई यही कर रहा है कि आखिर कोई मां कैसे अपने दुधमुंहे बच्चे को इतनी बेहरमी से मार सकता है।

Read More - मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा करने वाली BJP की उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज  

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, यह शॉकिंग मामला बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार का है। जहां महिला ने अपने फूल से बच्चे की हत्या कर दी। जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब महिला से पूछताछ करने में जुट गई है कि आखिर किस वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

माँ ने खुद कुबूल किया जुर्म

बता दें कि महिला ने जिस वक्त यह कदम उठाया उस दौरान घर पर कोई नहीं था, यानि वो अकेली थी। पति और ससुरालवाले पड़ोस में एक शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। जब सब वापस आए तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि फर्श पर बच्चे का शव पड़ा था, उधर महिला बोली-हां मैंने ही इसकी हत्या की है, पुलिस को बुला दीजिए। यह सुनकर ससुराल वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

महिला पर भूत - प्रेत का साया या मानसिक बीमारी

वहीं बच्चे की हत्या के बाद आरोपी महिला के पति और ससुराल वालों का कहना है कि उनकी बहू मानसिक रूप से बीमार है, इलाज कराने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ है। उस पर भूत-प्रेत का साया है, वह काफी दिनों से अजीब व्यवहार कर रही थी। लेकिन आज वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी, यह हमने सपने में भी नहीं सोचा था।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->