:
Breaking News

1. महिला हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा जोश से भरपूर, सीख और सुंदरता का संगम |

2. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा | Rotary Club Uprise बीकानेर |

3. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

4. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

5. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

6. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

7. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

8. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

9. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

10. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

11. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

दिल्ली में 4 साल की बच्ची का अपहरण, हत्या को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के पश्चिमी जिले के मोती नगर थाना इलाके में एक चार वर्षीय बच्ची के अपहरण, फिरौती और हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची के शव को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर आगे की तफ्तीश में जुटी है।


Read More - #BIKANER "आज के भारत में, उरी हमारा जवाब है...": 

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 


घर के पास से किया अपहरण

डीसीपी विचित्र वीर के अनुसार, मंगलवार को झुग्गी चारा मंडी जखीरा से चार वर्षीय बच्ची अपने घर के पास से खेलते समय लापता हो गई थी। लड़की की मां ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोती नगर थाने में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए टीम का गठन किया।

फिरौती की रकम 5 लाख

जांच टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परचून की दुकान चलाने वाले पीड़ित के पड़ोसी को पांच लाख की फिरौती के लिए फोन आया। तकनीकी निगरानी के जरिये एक पड़ोसी पर संदेह पैदा हुआ। उससे पूछताछ की गई, जिसमें वह घबरा गया और अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

आरोपी हिरासत के बाद जांच शुरू

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद बच्ची के शव को भी बरामद कर लिया है। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इसके अलावा घटनास्थल पर जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर बच्ची के अपहरण करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Read More - ईवी हब के रूप में देश के लिए एलोन मस्क की भारत योजनाएं क्या मायने रख सकती हैं

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->