:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

दिल दहला देने वाली घटना , प्लास्टिक के कट्टे में मिला मासूम का शव !!! #rajasthan #churu #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #KFYWORLD

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



मामले की पूरी जानकारी

राजस्थान के चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव जालेऊ में ढाई वर्षीय बालिका का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इसके साथ ही संदेह के आधार पर मृतका की बुआ और दादा को राउंडअप किया है। पुलिस के मुताबिक ढाई साल की बच्ची को पहले पानी में डुबोया गया फिर प्लास्टिक के कट्टे में डाला गया। 


 #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS


शव मिलने से आम लोगो मे मचा हड़कंप

हत्या के इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार जालेऊ निवासी इन्द्रचंद पारीक की ढाई वर्षीय पुत्री समृद्धि घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। घटना की पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। समृद्धि का शव पशु चारे के छप्परे में प्लास्टिक के कट्टे से बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। पुलिस ने मिले सबूत और शक के आधार पर मृतका की 19 वर्षीय बुआ माया तथा दादा गोविंद पारीक को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ के मुताबिक

डीवाईएसपी अनिल पुरोहित ने बताया कि मृतका को पहले पानी मे डुबाया गया है। उसके बाद प्लास्टिक के कट्टे में डाला गया है। उक्त घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। अब मृतका के परिवार में बुआ और दादा से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

WRITTER (Aakash)

jsdairynh7062@gmail.com

7062392477 

 #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->