:

कोठारी अस्पताल बीकानेर में सफल कंधा प्रत्यारोपण (रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट)

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy


बीकानेर। कोठारी मेडिकल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में पहली बार एक मरीज का सफल कंधा प्रत्यारोपण (रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट) किया गया।

Read More - Ballon d'Or 2026 Power Rankings & Super Ballon d'Or Analysis | KhabarForYou

अस्पताल के डॉ. मोहम्मद आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज काफी लंबे समय से कंधे के गंभीर दर्द से परेशान थी। जब विभिन्न जांचें करवाई गईं, तो सामने आया कि मरीज को कंधे में ऑर्थराइटिस की गंभीर समस्या है। इससे पहले मरीज को बड़े महानगरों के अस्पतालों में भी दिखाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी करवाने की सलाह दी थी। इसके बाद डॉ. मोहम्मद आरिफ और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीज का रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस जटिल ऑपरेशन में डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव, डॉ. सतनाम अरोड़ा, डॉ. संजय गिजवानी, एनेस्थेटिस्ट सहायक आकाश (Aakash, Anesthetist assistant), तथा नर्सिंग स्टाफ से राजेंद्र राजपुरोहित, मृदुला व्यास, समीर, सुशील व हामिद का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि कोठारी अस्पताल में अब इस प्रकार की आधुनिक व एडवांस्ड सर्जरीज नियमित रूप से की जा रही हैं, जिससे बीकानेर क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) तथा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत इलाज की नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं।

© 2023 Khabar For You. All Rights Reserved.

Business, Sports, Lifestyle ,Politics ,Entertainment ,Technology ,National ,World ,Travel ,Editorial and Article में सबसे बड़ी समाचार कहानियों के शीर्ष पर बने रहने के लिए, हमारे subscriber-to-our-newsletter khabarforyou.com पर बॉटम लाइन पर साइन अप करें। | 

| यदि आपके या आपके किसी जानने वाले के पास प्रकाशित करने के लिए कोई समाचार है, तो इस हेल्पलाइन पर कॉल करें या व्हाट्सअप करें: 8502024040

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->