:
Breaking News

1. महिला हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा जोश से भरपूर, सीख और सुंदरता का संगम |

2. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा | Rotary Club Uprise बीकानेर |

3. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

4. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

5. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

6. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

7. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

8. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

9. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

10. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

11. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

हाथरस में राहुल गांधी, फिर एकबार जीता सबका दिल, क्या बोले राहुल हाथरस हादसे पर #RahulGandhi #Hathras #satsang #UPPolice #NarayanSaakarHari #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



जिले के सिकंदराराऊ के करीब फुलराई में हुए हादसे के कारण अब तक 123 लोगों की मौत हो गई है। गांव के गांव मातम में डूबे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग घायलों के इलाज में लगा है। आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी पीड़ितों से मिलने पहुंचे। इस बीच कार्यक्रम से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, बाबा अभी भी पकड़ से बाहर है। आइये जानें नेता प्रतिपक्ष ने किसे दोषी बताया और सरकार के क्या मांग की। वहीं उनसे मिलकर लोगों ने क्या कहा?

Read More - नॉकरी ना मिलने पर दिल्ली की युवती ने लगाई शिप्रा नदी में छलांग, गार्ड ने बचाई जान

हादसे के बाद कार्यवाही

बता दें हादसे बाद से पुलिस भोले बाबा की तलाशी के लिए छापेमार रही है। आश्रम के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं इलाके के अस्पतालों में मरीजों का इलाज चल रहा है। आज घटना से पीड़ित लोगों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुलाकात की। आइये जानें वहां उन्होंने क्या कहा?

मैं राजनीति नही करना चाहता ; राहुल गांधी

शोकाकुल परिवारों से मिलकर राहुल गांधी ने कहा कि इससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं और कई लोगों की मौत हुई है। मैं इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहता। सिस्टम में कमियां रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। क्योंकि ये बहुत गरीब परिवार हैं। मैं यूपी के सीएम से अनुरोध करता हूं कि वो खुले दिल से मुआवजा दें। उन्हें अभी इसकी जरूरत है। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि पुलिस व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी।


प्रशासन की ओर से कमियां रही : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा ने कहा कि मैंने मृतकों के परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि कोई पुलिस व्यवस्था नहीं थी। वे सदमे में हैं और मैं बस उनकी स्थिति जानना चाहता था। ये एक दुखद घटना है। कई लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की ओर से कमियां रही हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि अधिकतम मुआवजा दिया जाना चाहिए।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->