:
Breaking News

1. महिला हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा जोश से भरपूर, सीख और सुंदरता का संगम |

2. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा | Rotary Club Uprise बीकानेर |

3. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

4. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

5. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

6. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

7. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

8. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

9. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

10. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

11. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से 11 श्रद्धालुओं के शव मथुरा जंक्शन पर उतारे गए, भीड़ का उमड़ा सैलाब #BusFalls #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के चुंगी मोड़ पर शिवखोड़ी धाम जाते तीर्थ यात्रियों की बस के खाई में गिरने से हादसे के शिकार हुए इग्लास (अलीगढ़) के 11 श्रद्धालुओं के शव गमगीन माहौल में शनिवार देरशाम मथुरा जंक्शन पर उतारे गए तो परिजनों की आंखों से अश्रुधारा बह निकली।

Read More - पश्चिम बंगाल में फिर से मतदान, कार्यकर्ताओं को दिए BJP ने सख्त आदेश

अंडमान एक्सप्रेस से लाया गया शव

शिवखोड़ी धाम में सड़क हादसे में मृत तीर्थ यात्रियों के शवों को लेकर अंडमान एक्सप्रेस शनिवार सायं मथुरा जंक्शन पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन के आने से पहले घायल यात्रियों और मृतकों के उनके घर तक ले जाने के लिए प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस और शव वाहनों की व्यवस्था की गई थी। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में घंटों पहले अलीगढ़ से आई आठ एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ मथुरा की आठ एम्बुलेंस और तीन शव वाहन भी यहां मौजूद थे।

एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवा परिजनों तक पहुचाया

एसीएमओ डॉ भूदेव ने बताया कि एम्बुलेंसो में मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। साथ ही एम्बुलेंसों में सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रेन के आने का इंतजार करने के दौरान जावरा मांट के रहने वाले अमर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अंजली अपने मायके नया नगला हाथरस गई थी। वहां से वह भी और लोगों के साथ तीर्थ यात्रा के लिए चली गई थी। दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई है। वह अपनी पत्नी के शव को लेने के लिए आया हुआ है। इसी दौरान अमर सिंह के ससुरालीजन जिसमें उसका साला गजेंद्र भी था। अंडमान एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर शनिवार 6 बजकर तीन मिनट पर आई। इसके बाद सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी अलीगढ़ की एम्बुलेंसों में 11 शवों को ले जाया गया। इनमें अंजलि की बॉडी भी थी।

इस मौके पर यूपी के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण, डीएम शैलेंद्र सिंह, एसएसपी शैलश कुमार पांडेय, स्टेशन डायरेक्टर एसके श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक वीवी मंगला, आरपीएफ के इंस्पेक्टर अवधेश गोस्वामी, जीआरपी थाना प्रभारी संदीप कुमार तोमर आदि उपस्थित थे।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->