परिवार के 8 लोगो को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद कर ली आत्महत्या, MP से दिल दहला देने वाली घटना #Constitution #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #VOTEFORYOURSELF

- Aakash .
- 30 May, 2024
- 49130

Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy


मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक मानसिक विक्षिप्त शख्स ने खूनी होली खेली। घरवालों को इस बात जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि 8 दिन पहले जिसकी शादी कराई है, वह उन्हें मौत के घाट उतार देगा। इस खश्स ने पत्नी, मां, भाई-भाई और मासूम भतीजियों सहित 8 लोगों का कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खूनी खेल के बीच एक चमत्कार भी हुआ। इस शख्स ने अपनी दूसरी दस साल की भतीजी पर भी खूनी हमला किया था, लेकिन, वो बच गई। उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।
Read More - भाजपा लोकसभा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले ने रौंदा, दो लोगों की मौत
दिल दहला देने वाली घटना
यह खौफनाक
हत्याकांड 29 मई को तड़के ढाई से तीन बजे के बीच हुआ। वारदात
छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से 145 किलोमीटर और थाना माहुलझीर से 40 किलोमीटर दूर आदिवासी
बहुल गांव बोदलकछार में हुई। यहां रह रहे मानसिक विक्षिप्त दिनेश उर्फ
भूरा गोंड को पता नहीं क्या सूझा कि उसने कुल्हाड़ी उठाई और परिजनों को काटना शुरू
कर दिया। उसने सबसे पहले पत्नी वर्षा (23) की हत्या की, उसके बाद 55 साल की मां सियाबाई को मारा, मां
को मारने के बाद उसने 30 साल की भाभी बरातो बाई और 35 साल के भाई श्रवण का कत्ल
किया। इनकी हत्या के बाद उसने 16 साल की बहन पार्वती, 5
साल के भतीजे कृष्ण 4 साल की भतीजी सेवंती और डेढ़ साल की भतीजी दीपा को मौत के
घाट उतार दिया।
बच गयी मासूम की जान
इसके अलावा दिनेश
ने 10 साल की भतीजी ईशू गोंड पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी उसे जाने से मारता इससे पहले ही उसकी बड़ी
मां जाग गई। उसने जागते ही चीखना शुरू कर दिया। उसकी चीख सुन दिनेश वहां से भाग गया। इस तरह ईशू की जान बच गई।
उसका इलाज छिंदवाड़ा के विवांता हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस चीख-पुकार के बीच दिनेश भागता हुआ घर से 100
मीटर दूर गया। यहां उसने खर्रा नाला के पास आंवले के
पेड़ पर फंदा लगाया और झूल गया। उसकी भी वहीं मौत हो गई।
बच गयी दो बहनें
जानकारी के
मुताबिक, आरोपी दिनेश की दो बहनें ही अब जीवित बची हैं। दोनों
की शादी हो चुकी है। एक बहन आशा बाई गोंड झामर गांव में रहती
है, जबकि दूसरी बहन अशबाती टेकाबार गांव में रहती है।
घटना का सूचना मिलते ही दोनों बोदलकछार गांव आ गई हैं। अब
इस पूरे इलाके में मातम छाया हुया है। कोई
किसी से बात नहीं कर रहा, सब बस रो रहे हैं।
किसी को भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा।
8 दिन पहले हुई थी शादी
बता दें, युवक की शादी 8 दिन पहले ही हुई है। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक की टीम मौके पर साक्ष्य जुटा रही है। आरोपी की सास ने बताया कि घटना की रात उसकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उस वक्त तक सबकुछ सामान्य था। बेटी खाना खा चुकी थी। हमें शादी से पहले ये कभी नहीं लगा कि दिनेश मानसिक विक्षिप्त या पागल है। उस वक्त तो सबकुछ सही लगा था।
#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS
नवीनतम PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर
Click for more trending Khabar


Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category

