:
Breaking News

1. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के समापन दिवस पर डिजिटल सशक्तिकरण: बीकानेर में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और जागरूकता का संगम |

2. महिला हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा जोश से भरपूर, सीख और सुंदरता का संगम |

3. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा | Rotary Club Uprise बीकानेर |

4. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

5. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

6. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

7. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

8. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

9. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

10. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

11. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

12. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर का महिला के बाल संवारते वायरल हुआ वीडियो, गाड़ी हुई सीज #BJP #MLA #SureshRathore #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



पूर्व विधायक सुरेश राठौर का कहना है कि यह वीडियो उनकी एक फिल्म का दृश्य है, जिसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

Read More - स्वाति मालीवाल 'हमला' मामला: NCW ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस विभव कुमार को तलब किया 

पुलिस ने सीज की गाड़ी?

हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक रविदासाचार्य सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक महिला के बाल संवारते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर, सामने आया है कि उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने सीज किया है।  

थाना मुनिकी रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वाहन पर विधायक लिखा हुआ था, जबकि सुरेश राठौर पूर्व विधायक हैं। वह वाहन में मौजूद नहीं थे। जो लोग वाहन में थे वह उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है।

वायरल वीडियो को लेकर किये गए दावे

वहीं, बुधवार को पूरे दिन पूर्व विधायक के वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला कोई अभिनेत्री है। महिला वीडियो बनाते हुए उनका मजाक भी उड़ा रही है।

मेरी फिल्म का हिस्सा है : सुरेश राठौर

वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक का कहना है कि वीडियो में जो महिला दिख रही है वह सहारनपुर की रहने वाली है। इनके पति से इनका तलाक का मामला चल रहा है। रविदास पीठ में इनका हमेशा आना-जाना लगा रहता है। पीठ की यह पदाधिकारी भी हैं। कई पिक्चर हाल और साइट पर मेरी फिल्म ‘गंगा संग रविदास’ प्रदर्शित भी हो रही है। तीसरी फिल्म यह ‘भाभी जी विधायक हैं’। इसमें मैं मुख्य अभिनय में हूं। फिल्म में भी मेरा नाम सुरेश राठौर ही है। हास्य आधारित फिल्म में इस तरह के कई दृश्य फिल्माए गए हैं। किसी के बहकावे में आकर उन्होंने स्वयं ही इस वीडियो को वायरल कर दिया। फिलहाल इस पर अब कोई साजिश करे या दुष्प्रचार की नीयत से काम करे तो मैं क्या ही कर सकता हूं।

सुरेश राठौर का बयान

सुरेश राठौर ने कहा कि दूसरा मामला जो वाहन सीज करने का है तो मेरी गाड़ी से आगे-आगे मेरे कुछ रिश्तेदार चल रहे थे पीछे से मैं आ रहा था। मुनिकीरेती चौकी इंचार्ज से बात करने के बाद भी वह नहीं माने और उन्होंने वाहन को सीज कर दिया। चालान भी किया जा सकता था, लेकिन दारोगा बात करने के बाद भी नहीं माने तो मैंने भी कोई शिकायत कहीं नहीं की।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->